शिवपुरी: जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत वरोद रोड पर अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर चोरी की बारदात को अंजाम दिया है. चोर लाखों का माल लेकर फरार हो गए है. बैराड थाना पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार मनोज धाकड़ निवासी वरोद रोड थाना बैराड के घर से 9 लाख रुपए की चोरी का मामला सामने आया है। बीती रात अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर इस वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने घर में रखे 2 लाख 80 हज़ार रुपए नकद के साथ-साथ लाखों के सोने-चांदी के जेवरात पर भी हाथ साफ किया। चोरी हुए सामान में सोने की चेन, अंगूठी, झुमकी, मंगलसूत्र और चांदी की पायल जैसी कीमती चीजें शामिल हैं।







Be First to Comment