शिवपुरी। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेत्री उमा भारती ग्वालियर से लौटते वक्त सर्किट हाउस शिवपुरी पहुंची। सिंधिया के भाजपा में शामिल होने को लेकर मीडिया के सवाल पर उमा भारत ने कहा कि उन्हें भाजपा में ही होना चाहिए था, उनका कांग्रेस में होना अस्वभाविक था। जन संघ के समय का जिक्र करते हुए उमा भारती ने कहा कि अम्मा महाराज की इच्छा थी कि माधव राव भी कांग्रेस में होते, इस बात का उनको दु:ख था। ज्योतिरादित्य जी के भारतीय जनता पार्टी में आ गए हैं, एक तरह से राजमाता की इच्छा पूरी हो गई है।






Be First to Comment