Press "Enter" to skip to content

सिंध नदी में प्रेमी जोड़े ने कूदकर दी जान: दुपट्टे से बंधे मिले दोनों के शव, 7 दिन पहले लड़के की हुई थी शादी / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के अमोला थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सनसनीखेज मामला सामने आया। सिंध नदी से प्रेमी युगल के शव बरामद हुए। दोनों के एक-एक पैर एक दूसरे से बंधे मिले हैं। मृतकों की पहचान झांसी निवासी अमन प्रजापति (24) और अमरोहा (उत्तर प्रदेश) की सविता जाटव (20) के रूप में हुई है।

20 अगस्त को अमोला घाटी स्थित सिंध नदी पुल पर एक बाइक मिली थी। जांच में पता चला कि यह बाइक झांसी के अमन प्रजापति की है। इसके बाद उसके पिता ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तभी से पुलिस इलाके में निगरानी कर रही थी।

शुक्रवार दोपहर अमोला पुल से करीब दो किलोमीटर दूर नदी किनारे दोनों के शव मिले। एक-एक पैर दुपट्टे से बंधा हुआ था। पुलिस का मानना है कि दोनों ने पुल से कूदकर आत्महत्या की है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

खुलासा हुआ कि अमन की शादी 13 अगस्त को ही मंदिर में हुई थी। परिवार को उसके प्रेम प्रसंग की कोई जानकारी नहीं थी। अमन जबलपुर में प्राइवेट नौकरी करता था, वहीं उसकी मुलाकात सविता से हुई थी।

दोनों के बीच प्रेम संबंध बने और 19 अगस्त को सविता झांसी पहुंच गई। अगले दिन दोनों ने सिंध नदी में कूदकर जान दे दी। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है कि आखिर दोनों ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!