Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी के देवखो के जंगल में मिला प्रेमी जोड़े का शव, 3 दिन से लापता थे दोनों / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के खनियाधाना थाना क्षेत्र में शुक्रवार देव खो के जंगल में 14 साल की नाबालिग लड़की और 20 वर्षीय युवक का शव मिला है। दोनों के शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, देवखो गांव के निवासी रवि पाल और नाबालिग के बीच प्रेम प्रसंग था। 20 अगस्त की सुबह करीब साढ़े 5 बजे दोनों अचानक लापता हो गए थे। उसी दिन नाबालिग के पिता ने खनियाधाना थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए रवि पाल पर बेटी को भगा ले जाने का आरोप लगाया था। पुलिस तभी से दोनों की तलाश कर रही थी।

शुक्रवार सुबह युवक के दादा दयाराम पाल जब जंगल की ओर गए तो उन्होंने पेड़ के नीचे अपने पोते का शव देखा। उसके पास ही नाबालिग लड़की का शव भी पड़ा था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाकर दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए।

थाना प्रभारी गब्बर सिंह गुर्जर के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला जहरीला पदार्थ खाने का लग रहा है। संभव है कि दोनों ने कहीं और जहर खाया हो और बाद में जंगल में आकर उनकी मौत हो गई हो। शव पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो सकेगा। घटना की सभी एंगल से जांच की जा रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!