शिवपुरी। नरवर के नारायणपुरा निवासी एक युवक की अधिक मात्रा में शराब पीने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले युवक की पत्नी मायके चली गई थी। इसी बात ने नाराज युवक रोज शराब पी रहा था। जिसके कारण उसकी मौत हो गई । पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। लखन(32) पुत्र मंगल सिंह कुशवाह निवासी नारायणपुरा नरवर का मंगलवार की दोपहर 2 बजे घर में शव मिला। पड़ोसी ने जिसकी पुलिस को दी। पुलिस ने बताया की युवक की पत्नी 29 मई को अपने मायके चली गई थी। पत्नी के मायके जाने के कारण युवक दुखी था और तभी से रोज शराब पी रहा था। जिसके कारण उसकी मौत हो गई।






Be First to Comment