Press "Enter" to skip to content

आंगनवाड़ी सहायिका भर्ती घोटाला: कम प्रतिशत बाली महिला को आरक्षण बोलकर दिया प्रथम स्थान, महिला ने कहा मार्कशीट फर्जी जाँच हो / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की पोहरी तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम बमरा में आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती घोटाले का एक मामला और सामने आया है. जिसमें कम प्रतिशत वाली महिला को प्रथम स्थान दिया गया है जबकि महिला ने दावा किया है कि 12वीं की मार्कशीट महिला ने जो लगाई है वह पूरी तरीके से फर्जी है.

जानकारी के अनुसार अंजली शाक्य पत्नी सतीश जाटव निवासी ग्राम बमरा तहसील पोहरो ने कलेक्टर को शिकायत करते हुए बताया कि उसने आंगनबाड़ी सहायिका की पद के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था. जिसमें उसने 12वीं कक्षा की अंकसूची लगाई है जिसमें उसके 70 प्रतिशत हैं वहीं दूसरी लिस्ट में उसका नाम हटाकर सपना आदिवासी पुत्री धीरन आदिवासी का नाम प्रथम स्थान पर दिया है. जबकि उसकी 63 प्रतिशत है.

महिला ने बताया कि उसके द्वारा जो 12वीं की ओपन परीक्षा से पास मार्कशीट लगाई गई है वह पूरी तरीके से फर्जी है मार्कशीट में सिग्नेचर और सील नहीं लगी है उसकी जांच की जाए. महिला ने इसकी ऑनलाइन आपत्ति भी दर्ज कराई है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!