Press "Enter" to skip to content

पति ने हत्या कर पत्नी को कुएं में फेंका: झूठी गुमशुदगी दर्ज कराई, पुलिस ने किया गिरफ्तार, पूछताछ में कबूला जुर्म / Shivpuri News

शिवपुरी के लक्ष्मीपुरा गांव में गुरुवार को एक महिला का शव कुएं से पुलिस ने बरामद किया था। मृतिका की पहचान मोनो आदिवासी के रूप में हुई थी। इधर महिला की गुमशुदगी उसका पति भरत आदिवासी पुलिस में दर्ज करा चुका था। पोहरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच की।

पड़ताल में सामने आया कि महिला की हत्या कर शव को कुएं में फेंका गया था। पुलिस ने इस जघन्य वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मर्डर कर झूठी गुमशुदगी दर्ज कराई
टीआई नरेंद्र सिंह कुशवाहा ने बताया कि आरोपी भरत आदिवासी नशे का आदी है और आए दिन अपनी पत्नी मोनो आदिवासी के साथ मारपीट करता था। इसी कड़ी में 14 अगस्त की रात दोनों के बीच विवाद हुआ। विवाद के दौरान भरत ने पत्नी को धक्का दे दिया, जिससे वह पत्थर की पटिया पर गिरकर अचेत हो गई। आरोपी ने मृत समझकर उसे रात के अंधेरे में कंधे पर उठाकर पास के कुएं में फेंक दिया और बाद में गुमशुदगी की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की।

पूछताछ में आरोपी पति ने कबूला जुर्म
पुलिस को 21 अगस्त की शाम सूचना मिली कि लक्ष्मीपुरा के कुएं में महिला का शव तैर रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और मामले की गहराई से जांच की। पूछताछ में पति भरत आदिवासी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!