Press "Enter" to skip to content

तेज रफ्तार स्कूल वैन अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे के 1 दर्जन से अधिक मासूम बच्चे और 1 शिक्षिका हुई घायल / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के पोहरी – बैराड़ रोड़ पर ग्राम अमरोदा के पास एक स्कूल वैन अनियंत्रित होकर पलट गई।  हादसे में एक दर्जन से अधिक मासूम बच्चे एवं एक शिक्षिका घायल हो गए। जिन्हें उपचार हेतु शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार टाटा सूमो वैन क्रमांक MP 07 HA 6887 का चालक दीवान जाटव निवासी भटनावर आज शुक्रवार की सुबह ग्राम मालबर्वे से प्रथा विद्यापीठ स्कूल बैराड़ के बच्चों और एक शिक्षिका को स्कूल ला रहा था। तभी अमरोदा गांव के समीप वैन से नियंत्रित खो गया और वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 1 दर्जन से अधिक मासूम बच्चे और 1 शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें ग्रामीणों की मदद से पहले बैराड़ के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां कुछ बच्चों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर कर दिया गया। फिलहाल सुबह साढ़े 10 बजे जिला अस्पताल में गंभीर घायल मासूम बच्चों की स्थिति स्थिर बनी हुई है। वही हादसे की सूचना मिलते ही पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह घायल बच्चों की स्थिति जानने जिला अस्पताल पहुंचे है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!