Press "Enter" to skip to content

बैराड़ में 23 को गूंजेगी कविता की रसधार: विहिप स्थापना दिवस पर होगा कवि सम्मेलन, बजरंग दल के बड़े नेता होगे शामिल / Shivpuri News

23 अगस्त को बैराड़ में कवि सम्मेलन, विहिप स्थापना दिवस पर क्षेत्र संयोजक व प्रदेश पदाधिकारियों का आगमन

बैराड़। विश्व हिन्दू परिषद के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बैराड़ प्रखंड के कार्यकर्ताओं द्वारा पिछले बर्ष की भांति इस बर्ष भी नगर में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया है बता दे कि कवि सम्मेलन की तैयारियों में नगरवासी सहित विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के पदाधिकारी जोरो-शोरों से जुटे हुए है।
बैराड़ तहसील में बजरंग दल के संयोजक प्रिंस प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्व हिन्दू परिषद के 61वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कवि सम्मेलन का आयोजन नगरवासियों के सहयोग से किया जा रहा है यह कवि सम्मेलन 23 अगस्त को बैराड़ नगर के व्यास मैरिज गार्डन पर शाम 6 बजे से प्रारंभ होगा। इस कवि सम्मेलन नें हास्य, वीर, ऋंगार, गीतकार-गजलकार आदि रसों के देशभर के प्रख्यात कवि व कवियत्री रहने बाले हैं। इस कवि सम्मेलन में देश में वीर रस के प्रख्यात कवि मुकेश मोलवा, हास्य कवि कुलदीप रंगीला, आशुतोष ओज, कवियत्री पलक सिकरवार, अंजली गुप्ता, कवि शिवम सिसोदिया, प्रदीप अवस्थी, सौरव सरस, श्याम सरल, सतीश किंकर आदि कवि मौजूद रहेंगे। बैराड़ क्षेत्र ही नही जिलेभर मे इस कवि सम्मेलन की चर्चा है और शोशल मीडिया सहित क्षेत्र मे लोग कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार मे लगे हुए है।
संयोजक श्री प्रजापति ने बताया कि आयोजन में स्थापना दिवस कार्यक्रम हेतु बजरंग दल के मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के संयोजक विश्ववर्धन भट्ट, विहिप प्रांत उपाध्यक्ष पप्पू बर्मा, मातशक्ति की प्रांत संयोजिका अनीता सिकरवार, प्रांत गौ रक्षा प्रमुख नीलेश अग्रवाल, विभाग संगठन मंत्री राजा सिसोदिया, विभाग मंत्री नरेश ओझा, विभाग सह संयोजक कुलदीप सिसोदिया, जिला मंत्री विनोद पुरी, जिला संयोजक सुनील राठौर भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में क्षेत्रीय व प्रांतीय पदाधिकारियों के आगमन को लेकर प्रशासन को भी सूचित कर दिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!