Press "Enter" to skip to content

एनएच 46 पर पेड़ से टकराई कार, एक युवक की मौत, छह घायल, बरेली से लटेरी लौट रहे थे / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के एनएच-46 पर स्थित गुरुद्वारे के पास एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार में सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो बच्चों सहित छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार गंजबासौदा निवासी अभिषेक शर्मा अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष के साथ यूपी के बरेली एक देवस्थान पर दर्शन करने गए थे। वहां से वापसी के दौरान सभी खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे थे। इसी बीच शिवपुरी में कार अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में अभिषेक शर्मा का साला वरुण शर्मा गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना पर गुरुवार सुबह 11 बजे जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम कराया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!