पड़ोसी राज्यों से भी बरामद हुए मोबाइल, एसपी के निर्देश पर हुई कार्रवाई
शिवपुरी: पुलिस की साइबर टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए आज गुरुवार की सुबह 11 बजे चोरी और गुम हुए करीब 28 लाख रुपए कीमत के 150 मोबाइल फोन उनके असल मालिकों को वापस लौटा दिए। ये मोबाइल मध्यप्रदेश के विभिन्न शहरों सहित पड़ोसी राज्यों से बरामद किए गए थे।
साइबर प्रभारी धर्मेंद्र जाट ने बताया कि एसपी अमन सिंह राठौड़ ने गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की खोज निकालने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद साइबर टीम ने लगातार मोबाइलों की ट्रैकिंग की और एक-एक कर इन्हें बरामद किया।







Be First to Comment