शिवपुरी: बैराड़ तहसील क्षेत्र में माइनिंग व राजस्व विभाग द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए 10 फड़ो पर छापामार कार्यवाही की है। जहाँ फड़ो पर बिकने बाली रेता, गिट्टी व पत्थर को जब्त किया है।
जानकारी के अनुसार माइनिग इंस्पेक्टर सोनू श्रीवास,एसडीएम अनुपम शर्मा बैराड़ तहसीलदार दृगपाल सिंह बैश सहित अन्य कर्मचारियों द्वारा दल बनाकर बैराड़ क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर संचालित 10 फड़ो पर छापामार कार्यवाही की है। जहाँ टीम द्वारा फड़ो पर बिकने बाली रेता,गिट्टी सहित पत्थर के बैध दस्तावेज मांगे गए जिन्हें फड़ संचालको द्वारा उपलब्ध नही कराया गया। टीम द्वारा फड़ो पर माल के स्टॉक को जब्त कर लिया है साथ ही प्रतिवेदन बनाकर बरिष्ठ कार्यालय को भेजने की कार्यवाही की है। जहा टीम द्वारा लाखो रुपये के माल को जब्त करने की कार्यवाही की है।












Be First to Comment