Press "Enter" to skip to content

बदरवास में छत के रास्ते घर में घुसे चोर, 45 हजार के जेवर ले उड़े, सीसीटीवी का डीवीआर भी साथ ले गए / Shivpuri News

शिवपुरी के बदरवास थाना क्षेत्र में 19 अगस्त सोमवार को ईश्वरी गांव में देर रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। चोर छत के रास्ते घर में घुसे और जेवरात, नकदी समेत सीसीटीवी का डीवीआर भी चोरी कर ले गए।

ईश्वरी गांव के रहने वाले 25 साल के तरुण यादव ने पुलिस को बताया कि, घटना रात करीब 1 बजकर 20 मिनट की है। तरुण उस समय अपने बच्चों के साथ एक कमरे में सो रहे थे, जबकि उनकी मां दूसरे कमरे में थीं। तभी कुछ अज्ञात चोर मकान के पीछे से छत पर चढ़कर घर में दाखिल हो गए। उन्होंने तरुण वाले कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर दी और सीधे मां के कमरे की ओर बढ़ गए।

मां के कमरे में रखा एक छोटा बक्सा चोर अपने साथ ले गए। तरुण यादव के मुताबिक, चोर एक सोने का पुराना मंगलसूत्र, अंगूठी, चांदी की पायल, तोड़े और अन्य जेवर चुरा ले गए। इनकी कुल कीमत 45 हजार रुपए बताई जा रही है।
जब तरुण की मां की नींद खुल गई। उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनते ही चोर भाग खड़े हुए। इसके बाद परिवार ने घटना की जानकारी आसपास के लोगों को दी।


घटना के बाद जब परिजनों ने सीसीटीवी कैमरों की जांच की, तो पाया कि चोर पीछे लगे कैमरे को पहले ही तोड़ चुके थे। इतना ही नहीं, उन्होंने डीवीआर मशीन भी चोरी कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बदरवास थाना पुलिस ने तरुण यादव की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!