Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में किराए को लेकर बस पर पथराव, आरोपियों ने कंडक्टर को जान से मारने की दी धमकी / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के कोलारस में मंगलवार शाम बस किराए को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान दो युवकों ने बस पर पथराव कर दिया, जिसमें एक यात्री घायल हो गया और बस का अगला शीशा टूट गया।

शाम करीब 4 बजे रघुवंशी बस सर्विस की बस शिवपुरी से अकाझिरी जा रही थी। मानीपुरा हनुमान मंदिर के पास कोलारस निवासी सागर वाल्मीकि और माढा निवासी शिवराज लोधी ने बस रोक ली। दोनों ने कंडक्टर पर ज्यादा किराया लेने का आरोप लगाया। विवाद बढ़ने पर उन्होंने बस पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया।

पथराव में सागर के फेंके पत्थर से बस का शीशा टूट गया, जबकि शिवराज के पत्थर से यात्री खुमान सिंह रघुवंशी के सिर पर चोट लग गई। घायल को कोलारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों ने कंडक्टर रामकुमार लोधी को जान से मारने की धमकी भी दी।

कंडक्टर की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना के समय बस में ड्राइवर अवधेश परिहार और बल्ली जाटव मौजूद थे। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!