Press "Enter" to skip to content

सरपंच, सचिव और सहायक सचिव को हटाने की मांग़: पीएम आवास योजना की किस्तों का बंटवारा न होने पर नाराजगी / Shivpuri News

शिवपुरी में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में ग्रामीणों ने कलेक्टर के समक्ष गंभीर शिकायतें रखीं। राजा की मुड़ेरी गांव के लोगों ने पीएम आवास योजना में धोखाधड़ी का मामला उजागर किया। ग्रामीणों के अनुसार, पुराने मकानों पर ही नई किस्तें निकाली जा रही हैं।

सरपंच रामवती कुशवाह, सचिव राकेश सोनी और रोजगार सहायक कृष्णा शर्मा पर आरोप है कि वे योजना की किस्तों का पैसा आपस में बांट लेते हैं। इस कारण पात्र लोगों को आवास का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने मामले की जांच की मांग की है। साथ ही गांव में रास्ता और सड़क निर्माण की भी मांग रखी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!