Press "Enter" to skip to content

कोतवाली पुलिस ने 15 लाख रुपए कीमत की चोरी की 27 बाइकों को किया बरामद / Shivpuri News

शिवपुरी: विगत समय से शिवपुरी जिले में लगातार हो रही मोटर सायकिल चोरियों के संबंध में पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड व्दारा लगातार मोनिटरिंग कर मोटर सायकिल चोरों को पकडने व मोटर सायकिलों को बरामद करने हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारियो को निर्देशित किया गया है। इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं नगर पुलिस अधीक्षक संजय चतुर्वेदी के मार्ग निर्देशन में कोतवाली टीआई कृपाल सिंह राठौड व्दारा टीमें गठित की गयी टीमों व्दारा चोरी गयी मोटर सायकिलों के संबंध में शहर में लगे सीसीटीव्ही कैमरों को चैक किया जिसके आधार पर शहर में चोरी गयी मोटर सायकिलों की कड़ी से कडी जोडते हुये एवं मुखबिर तंत्र के आधार पर थाने से एक टीम को अप.क्र.535/25 धारा 303(2) बीएनएस चोरी गयी बुलट मोटर सायकिल के संबंध में दिनांक 18.08.25 को सूचना प्राप्त हुई कि चोरी गयी बुलट मोटर साईकिल को बेचने की फिराक में दो व्यक्ति रातोर रोड टोंगरा तिराहे के पास लिये खडे हैं सूचना पर त्वरित कार्यवाही हेतु रातोर रोड टोंगरा तिराहे पहुंचे जहाँ एक बुलेट मोटर साईकिल पर दो व्यक्ति बैठे दिखे जिन्हे पुलिस टीम व्दारा घेरा बंदी कर पकडा गया नाम पता पूछा तो उन्होने अपना नाम आकाश परिहार पुत्र गिर्राज परिहार उम्र 26 साल निवासी शिवहरे कालोनी वार्ड क्र. 11 थाना मोहना जिला ग्वालियर एवं नीलेश उर्फ नीतेश पुत्र अमर सिह परिहार उम्र 25 साल निवासी ग्राम खैरोना थाना सिरसौद जिला शिवपुरी का होना बताया व उक्त दोनो आरोपियो से पूछताछ करने पर आरोपीगणो ने यह बुलेट मोटर साईकिल दिनांक 12.08.25 को पोहरी बस स्टेण्ड के पीछे से चोरी करना व शिवपुरी शहर व आसपास के क्षेत्रो से अन्य 26 मोटर साईकिलें चोरी करना बताया जो दोनों आरोपीगणों व्दारा पर्ल्स फार्म का सूनसान खण्डहर राजा की मुढेरी रोड पर छिपाकर रख देना बताया जो टीम व्दारा आरोपीगणो व्दारा चोरी की गयी 26 मोटर सायकिलें व एक बुलट मोटर सायकिल को विधिवत जप्त किया गया एवं उक्त दोनों आरोपीगणों को विधिवत गिरफ्तार किया गया आरोपीगणो से जप्त 27 मोटर सायकिलो की कुल कीमत 15 लाख रुपये है उक्त बरामद मोटर सायकिलो के वाहन स्वामियो के संबंध में जानकारी एकत्रित की जा रही है आरोपीगण आपराधिक प्रवृत्ति के है जिन पर पूर्व में भी चोरी के मामले दर्ज है जिस संबंध में भी जानकारी एकत्रित की जा रही है।

सराहनीय भूमिकाः- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना कोतवाली निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड, उनि० सुमित शर्मा, उनि० हरीशंकर शर्मा, उनि० रामेन्द्र चौहान, सउनि० प्रवीण त्रिवेदी, प्र.आर. 890 अवतार सिंह, प्र.आर. 797 संतोष वैश्य, प्र.आर. 348 बाबूलाल नागर, आर. 803 बृजेश जादौन, आर. 285 राहुल कुमार, आर. 631 अजय यादव, आर. 1032 अजय यादव, आर. 681 जितेन्द्र रावत, आर. 309 शिवकुमार मीणा, आर. 528 महेन्द्र तोमर, आर. 788 कुलदीप सरदार, आर. 350 मुकेश वर्मा, आर. 767 अजीत राजावत, आर0 676 कुलदीप चतुर्वेदी की विशेष भूमिका रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!