Press "Enter" to skip to content

फास्ट समाचार खबर का असर : हत्या की धमकी देने वाले पूर्व थाना प्रभारी काे एसपी ने किया निलंबित | Shivpuri News

शिवपुरी। गोवर्धन थाना क्षेत्र के ग्राम सिलपुरा निवासी बनवारी पुत्र रामदयाल यादव नेे बताया कि गोवर्धन थाने में पूर्व में पदस्थ थाना प्रभारी शिवनाथसिंह सिकरवार ने उसे धमकी दी है कि अगर तू नहीं माना तो 15 दिन में तूझे जान से मारवा दूंगा। मामले को लेकर पीडित ने एसपी को िशकायत की और मामले की जानकारी से फास्ट समाचार को अवगत कराया जिस पर बनवारी की समस्या को प्रमुखता से उठाया और खबर का प्रकाशन किया गया। खबर प्रकाशित होने के बाद एसपी ने पूर्व थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया है।  
पीड़ित बनवारी यादव ने बताया कि 30 जून को गोवर्धन के पूर्व थाना प्रभारी शिवनाथसिंह सिकरवार ने ग्राम श्रीपुरा में उसको बुलाकर धमकी दी कि अगर तू नहीं माना तो 15 दिन में गोली मरवाकर हत्या करवा दूंगा। पीड़ित की यह भी शिकायत थी कि उक्त पूर्व थाना प्रभारी के कार्यकाल में ही उसके ऊपर दो बार गोली चलाई गई, लेकिन पुलिस ने आरोपितों का बचाव करते हुए उसकी कोई सुनवाई नहीं की। पीड़ित का यह भी कहना है कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी वह पिछले 8 साल से न्याय के लिए भटक रहा है। पुलिस कार्रवाई नहीं हो रही है और आदतन अपराधी देवेंद्र शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, प्रदीप शर्मा व योगेश शर्मा खुलेआम घूम रहे हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद एसपी ने थाना प्रभारी कोे निलंबित कर दिया है। 
यह था मामला
एसआई सिकरवार साल 2016 में गोपालपुर थाना प्रभारी रहे थे। सरपंच बनवारी यादव पर देवेंद्र, वीरेंद्र, प्रदीप और योगेश शर्मा ने हमला किया। मामले में प्रकरण दर्ज करने के बाद चालान पेश नहीं किया और ना ही एफआर लगाई गई। कहीं से भी सुनवाई नहीं हुई तो सरपंच बनवारी यादव ने हाईकोर्ट की शरण ली। नवंबर 2019 में हाईकोर्ट ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। इसी मामले को लेकर एसआई शिवनाथ सिंह धमकाने के लिए श्रीपुरा गांव पहुंच गए।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!