Press "Enter" to skip to content

स्व-रोजगार के लिए 1743 स्व-सहायता समूहों को 20 करोड़ से अधिक का लोन | Shivpuri News

शिवपुरी। दीनदयाल अन्त्योदय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन में स्व-रोजगार स्थापना के लिए 1743 महिला स्व-सहायता समूहों को विभिन्न वित्तीय संस्थाओं से जोड़ कर 20 करोड़ 75 लाख रुपए का लोन उपलब्ध करवाया गया है। प्रदेश में 52 जिलों के 120 नगरीय निकायों में अभी तक 25 हजार 478 स्व-सहायता समूह गठित किए जा चुके हैं।
आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास श्री पी. नरहरि ने जानकारी दी है कि वर्ष 2019-20 में 3308 स्व-सहायता समूहों का गठन किया गया है। इनमें से 2377 समूहों को 10-10 हजार रुपए प्रति समूह के मान से कुल 2 करोड़ 37 लाख रुपए की आवर्ती निधि दी गई है। समूहों को मिले लोन के प्रचलित ब्याज दर 7 प्रतिशत से ऊपर की दर की राशि ब्याज अनुदान के रूप में ऑनलाइन पैसा पोर्टल के माध्यम से प्रतिमाह स्व-सहायता समूहों के खाते में (डीबीटी) जमा की जा रही है। हर माह लगभग 10 लाख रुपए समूहों के खाते में डीबीटी किए जा रहे हैं।
समूहों को उपलब्ध करवाई जा रही इस राशि से महिलाओं को स्व-रोजगार आगे बढ़ाने में बड़ी मदद मिलती है। इन समूहों द्वारा तैयार सामग्रियों के विक्रय के लिये बाजार भी उपलब्ध करवाया जाता है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जीवन शक्ति योजना में मास्क बनाने का काम भी इन महिला स्व-सहायता समूहों को दिया गया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!