Press "Enter" to skip to content

मांगें पूरी न होने पर संविदाकर्मी 5 जून को मनाएंगे काला दिवस | Shivpuri News

शिवपुरी। मांगें पूरी न होने पर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ द्वारा 5 जून को काला दिवस मनाया जाएगा।
जिलाध्यक्ष विवेक पचौरी ने बताया कि कोरोना से दिनरात जंग लड़ रहे 19 हजार संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। मामले को लेकर कई बार संबंधितों को अवगत कराया लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। अब आखिरी बार अल्टीमेटम दिया गया है कि 5 जून तक अगर मांगें पूरी नहीं हुई तो काला दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान संविदा चिकित्सक, नर्स, फर्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन, एएनएम, प्रबंधन इकाइयां, ऑपरेटर, आयुष, एड्स, टीबी, परियोजना के समस्त कर्मचारी काला मास्कए काली पट्टी व काला चश्मा पहनकर काम करेंगे। इसके बाद शाम के समय कोरोना कर्मवीरों के सम्मान में राष्ट्रगान और सलामी दी जाएगी। पचौरी ने बताया कि नियमितीकरण न किए जाने व 5 जून 2018 सामान्य प्रशासन की संविदा नीतिए नियमित समकक्ष पद 90 प्रतिशत वेतनमान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में 2 साल बीत जाने के बाद भी लागू न होने से संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों में सरकार के प्रति आक्रोश है। एक ओर जहां समूचा देश स्वयं प्रधानमंत्री कोरोना योद्धाओं का लगातार सम्मान, उत्साहवर्धन कर रहे हैं। मध्यप्रदेश लगातार संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को उपेक्षित व शोषित किया जा रहा है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!