Press "Enter" to skip to content

शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन बोलें 10वीं, 12वीं की परीक्षा हों जुलाई में | Shivpuri News

शिवपुरी। मप्र शिक्षक संघ के बैनर तले बुधवार को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर अंकुर गुप्ता को सौंपा गया। तीन सूत्रीय ज्ञापन में शिक्षकों ने मांग की है कि 9 जून से 10वींए 12वीं की जो परीक्षा आयोजित की जा रही हैए उन्हें सीबीएसई की तर्ज पर जुलाई के प्रथम सप्ताह में आयोजित किया जाए क्योंकि प्रदेश के भोपालए इंदौरए ग्वालियर आदि में कोरोना का संक्रमण फैला हुआ हैए अन्य जिलों में भी मरीज मिल रहे हैं। ऐसे में जब परीक्षा आयोजित होगी तो खतरा हो सकता है क्योंकि एक केंद्र पर 500 से अधिक छात्र आएंगे। वहीं 50 शिक्षक भी होंगे। ऐसे में सुरक्षित दूरी का पालन नहीं हो पाएगा। परीक्षा अभी आयोजित न की जाएं।
नाम का ग्रीष्म अवकाश, अर्जित अवकाश दिया जाए
शिक्षकों की दूसरी मांग है कि ग्रीष्म अवकाश चल रहे हैंए लेकिन शिक्षकों से वाइस कोड खाद्यान्ना वितरणए दीक्षा कार्यक्रमए डीजी लैबए शिक्षणए रेडियोए दूरदर्शनए मप्र कार्यक्रमए सीएम साइड का डिजीटल शिक्षण, प्रशिक्षण, विभाग द्वारा अनेक कार्यों में शिक्षक संलग्न है। अवकाश होने के बावजूद ड्यूटी कर रहे हैं इसलिए सभी शिक्षकों को आहरणए संवितरण अधिकारी को वर्जित अवकाश स्वीकृति के अधिकार दिए जाएं या स्कूल शिक्षा व आदिम जाति कल्याण विभाग दोनों में ही नॉन वेकेशनल अवकाश घोषित कर प्रतिवर्ष अन्य कर्मचारियों की तरह एक माह का अर्जित अवकाश दिया जाए।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!