शिवपुरी। गुरुवार को दोपहर के समय कोर्ट रोड से तेज रफ्तार मेंे बाइक लेेकर जा रहे दो नाबालिगों जिनकी उम्र महज 13 व 14 साल होगी को सूबेदार भानू सिकरवार ने रोका। जब भानू सिकरवार ने पूछा कि तुम नाबालिग होकर कैसे बाइक चला रहे हो, जिस पर बच्चेे कुछ भी नहीं बता सके और सूबेेदार से बाइक को छोड़ने की कहने लगे। यहां सूबेदार ने बच्चों को अपने साथ बैठाया और आरक्षक को बाइक सौंपकर कहा कि उनके पीछेे चले। सूबेदार नाबालिगों को उनके घर मनियर ले गए। जहां मां-बाप को बुलाया और बताया कि आप सबकुछ जानते हैं कि 18 साल से पहले बाइक चलाना अपराध है लेकिन आपने कैसे बच्चोें को बाइक दे दी, क्या आपको अपने बच्चों से प्यार नहीं है। सूबेदार ने कहा कि अगर दोबारा इन नाबालिगों को वाहन दिया तो आप पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिस पर नाबालिगों के मां-बाप ने सूबेदार की बात मानी और आगे से बच्चों को बाइक न देने की बात कही।




