Press "Enter" to skip to content

बैराड जूता कांड मामले में नगर रक्षा समिति के सदस्य ने कराया मामला दर्ज, पीड़ित परिवार नहीं आया सामने, पूर्व मंत्री बोलें घटना निंदनीय / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बैराड़ थाने के सामने सर पर जूता रखकर माफी मंगवाने वाले मामले में बैराड नगर रक्षा समिति के सदस्य सोनेराम धाकड़ ने बैराड थाने में एफआईआर दर्ज कराई है.

बता दें की बैराड़ निवासी एक व्यापारी के बेटे और जिलाबदर अपराधी सुल्तान रावत के बेटे कुलदीप के बीच 25 दिन पहले विवाद हो गया था। कुलदीप रावत का घर माता रोड पर तालाब के पास है। व्यापारी का बेटा और उसके साथी तालाब की जा रहे थे। इस दौरान वो एक-दूसरे पर कंकड़ फेंक रहे थे। इनमें से एक कंकड़ कुलदीप के दरवाजे पर लग गया था। कुलदीप ने उलाहना दिया तो दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया।

व्यापारी के बेटे ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर कुलदीप को पीट दिया था। उस समय कुलदीप ने थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई, लेकिन दोनों पक्षों के बीच तनातनी चली आ रही थी।

इस पूरे प्रकरण पर व्यापारी के बेटे ने कहा कि वो इस बारे में कुछ नहीं कहना चाहते और खुश हैं कि विवाद शांत हो गया। वहीं, पूर्व मंत्री सुरेश राठखेड़ा ने बताया कि वो दिल्ली से लौट रहे थे। पंचायत में दोनों पक्षों में समझौता करवाकर वहां से चले गए थे। उनके सामने सिर पर जूता रखने वाली घटना नहीं हुई।

नगर रक्षा समिति के सदस्य सोनेराम पत्र बाबूलाल जाटव उम्र 44 साल निवासी कालामण बैराड ने पुलिस को बताया कि 26 जुलाई को दोपहर 1:30 बजे जय माई मेडिकल स्टोर के सामने खड़ा था तभी वहां कुलदीप रावत, छोटू रावत निवासी ग्राम भदेरा आए और पुराने विवाद को लेकर सार्वजनिक स्थान पर कुलदीप रावत ने अपना जूता उतार कर व्यापारी के बेटे को बोला कि तुम मेरा जूता पकड़ कर अपने सिर पर रखकर हमसे माफी मांगो तब हम तुम्हें छोड़ेंगे. व्यापारी के बेटे ने कुलदीप का जूता अपने सिर पर रखकर दोनों से माफी मांगी. नगर रक्षा समिति के सदस्य सोनेराम जाटव की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 196(1)(b) के तहत मामला दर्ज कर एक आरोपी छोटू रावत को गिरफ्तार कर लिया है वहीँ कुलदीप रावत की तलाश जारी है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!