Press "Enter" to skip to content

महुअर नदी के पुल के ऊपर से बह रहा था ढाई फीट पानी, पुल के ऊपर से निकल रहे बाइक और ट्रैक्टर / Shivpuri News

प्रदेश में बारिश का दौर चल रहा है। कुछ जिलों में तेज तो कुछ में रिमझिम बारिश का दौर जारी है।शिवपुरी जिले में 14- 15 घंटे लगातार हो रही बारिश के कारण नदियो उफान पर है गुरुवार सुबह से तेज बारिश हुई। तेज बारिश के कारण महुअर नदी एक बार फिर से उफान पर आ गई। जिस वक़्त नदी उफान पर थी।  उस समय कुछ लोग खतरों के खिलाड़ी बनते नजर आए।
दरअसल पानी गिरने के बाद नदी पर बने पुल के ढाई फीट ऊपर से पानी बह रहा था। पुल पर पानी होने से से पिपरौदा – राजापुर  रास्ता बंद हो चुका था। ऐसे में लोग पुल के दोनों किनारे पर खड़े होकर पानी उतरने का इंतजार कर रहे थे। तो कुछ यात्री बाइक लेकर खतरा मोल लेते हुए पुल पर से पार कर दी। । इसके बाद वही काम एक ट्रैक्टर चालक ने किया। उसने तो एक युवक को ट्रैक्टर के आगे बैठा लिया था। धीरे.धीरे बाइक और पैदल जाने वाले भी पानी से होकर गुजरने लगे।
पुलिस भी नदारद आमतौर पर जब पुल के ऊपर से पानी बह रहा होता है तो आने.जाने वाले लोगों को रोकने के लिए पुलिस तैनात की जाती है।  लेकिन यहां पुलिस नदारद थी। कुछ लोग जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे थे।  तो कुछ लोग पानी उतरने का इंतजार कर रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!