Press "Enter" to skip to content

BOLERO से कर रहे थे शराब की तस्करी: 9 लाख 22 हजार के माल के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी। खबर जिले के करैरा थाना क्षेत्र से है जहां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक बोलेरो वाहन में भरी हुई 35 पेटी देसी प्लेन शराब जब्त की गई है। जब्त की गई शराब और वाहन की कुल कीमत करीब 9 लाख 22 हजार 500 रुपए आंकी गई है।

जानकारी के अनुसार करैरा पुलिस ने मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद बोलेरो वाहन क्रमांक MP33 C 5947 में अवैध शराब भरकर करैरा की ओर लाया जा रहा है।सूचना की तस्दीक करते हुए पुलिस ने करैरा-भितरवार रोड स्थित खैराघाट प्रतीक्षालय के पास घेराबंदी कर वाहन को रोका। बोलेरो की तलाशी लेने पर वाहन की पिछली सीट और बीच की सीट पर कुल 35 गत्तों में देसी प्लेन शराब के 1750 क्वार्टर कुल मात्रा 315 लीटर मिले। वाहन चालक ने अपना नाम सूर्यप्रताप पुत्र ओमप्रकाश लोधी उम्र 23 साल निवासी विजयपुर चौकी खोड़, थाना भोती, जिला शिवपुरी बताया। वहीं उसके साथ बीच की सीट पर बैठा व्यक्ति बोवी पुत्र भगवानदास लोधी उम्र 19 साल निवासी चतुर्भुज मंदिर के पास, मनपुरा, थाना भोती, जिला शिवपुरी पाया गया।

वैध लाइसेंस नहीं दिखा सके
जब दोनों से शराब के परिवहन संबंधी वैध लाइसेंस मांगा गया, तो वे कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना करैरा में अपराध क्रमांक 554/25 धारा 34(2) मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। पकड़े गए आरोपी सूर्यप्रताप पर पूर्व में भी भौंती और करैरा थाना में दो मामले दर्ज हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!