,

कृष्णपुरम कॉलोनी की सड़क पर 5 फीट लंबा मगरमच्छ: रहवासियों में डर, बोले- खाली प्लाट में छुपा, रेस्क्यू किया जाए / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर में लगातार हो रही बारिश से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। बरसात के चलते सांख्य सागर झील से निकलकर मगरमच्छ आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंचने लगे हैं। रविवार देर रात एक बार फिर ऐसा ही नजारा कृष्णपुरम कॉलोनी में देखने को मिला, जब एक मगरमच्छ कॉलोनी की सड़कों पर खुलेआम घूमता नजर आया।

पूरा घटनाक्रम कॉलोनी निवासी कुलदीप गुप्ता के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

करीब 4 से 5 फीट लंबा यह मगरमच्छ रात 1 बजे सड़क पर घूमता दिखाई दिया। वीडियो सामने आते ही कॉलोनी में दहशत का माहौल बन गया। रहवासियों का कहना है कि कॉलोनी में कई खाली प्लॉट हैं, जिनमें बारिश का पानी भर गया है। आशंका है कि मगरमच्छ इन्हीं जलभराव वाले स्थानों में छिपे हो सकते हैं।