शिवपुरी। दर्रोनी पंचायत सचिव की अज्ञात ठग ने फेसबुक आईडी हैक कर ली। उसके बाद फेसबुक से जुड़े लोगों को मैसेज भेजकर मदद मांगने लगे। फेसबुक आईडी हैक के बारे में जैसे ही पता चला, सचिव कमल शर्मा ने संबंधित दोस्तों को फोन लगाकर आगाह करना शुरू कर दिया। सचिव कमल शर्मा ने मामले की लिखित शिकायत देहात थाना शिवपुरी में भी दर्ज करादी है। ठग ने फेसबुक फ्रेंड जीतू रघुवंशी, एएसआई गोपालकृष्ण शर्मा, बस संचालक जयसिंह रावत, विदिशा तहसीलदार हेमंत शर्मा, सचिव सतीश रावत, शंकर भार्गव से 15-15 हजार रुपए की मांग की है।




