शिवपुरी: अमोला थानांतर्गत ग्राम टोकनपुर में भाजपा नेता के पुत्र का हर्ष फायर का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हाे रहा है। उक्त वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आपराधिक प्रकरण कायम कर लिया है।
जानकारी के अनुसार भाजपा अनुसूचित जनजाति माेर्चा जिला महामंत्री मल्खान परिहार के बेटे कौशल उर्फ शनि का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हुआ है। उक्त वीडियो में शनि अपने पिता मल्खान परिहार की लायसेंसी बंदूक से हर्ष फायर करते हुए दिखाई दे रहा है। उक्त वीडियो को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने आरोपित कौशल उर्फ शनि परिहार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ग्रामीण सूत्रों का कहना है कि यह वीडियो कुछ दिन पुराना है, जिसमें कौशल की सगाई होने की खुशी में उसके द्वारा हर्ष फायर किए जा रहे हैं। हालांकि मल्खान ने सगाई की बात से इंकार करते हुए कहा है कि यह वीडियो दो साल पुराना है। कौशल ने यह हर्ष फायर माता-पिता की शादी की वर्षगांठ पर रिश्तेदारों के कहने पर कर दिए थे।








Be First to Comment