शिवपुरी: जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरसमां निवासी नवविवाहिता शादी के पखवाड़े भर बाद ही अपने प्रेमी के साथ ससुराल से भाग गई। नवविवाहिता ने रविवार की शाम एक वीडियो बहुप्रसारित कर इस बात का खुलासा किया है कि वह अपनी मर्जी से भाग कर गई है। अब अपने प्रेमी के साथ ही पूरा जीवन बिताना चाहती है।
जानकारी के अनुसार डेहरवारा निवासी पूजा धाकड़ और माता का बीलबरा निवासी जितेंद्र रावत के बीच में पिछले दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब इस प्रेम प्रसंग के बारे में पूजा के स्वजनों को पता चला तो उन्होंने आनन फानन में उसकी शादी ग्राम पिपरसमां में देवसोनी एकादशी से पूर्व कर दी। पूजा धाकड़ के विवाह से व्यथित होकर जितेंद्र रावत ने कुछ दिन पहले इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो बहुप्रसारित किया था कि वह व पूजा पिछले दो साल से रिलेशनशिप में हैं। इसी क्रम में शनिवार को पूजा अपने प्रेमी जितेंद्र धाकड़ के साथ घर से भाग गई। रविवार की शाम दोनों ने संयुक्त रूप से एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित किया है कि वह दोनों मर जाएंगे लेकिन एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ेंगे। दोनों ने पुलिस से गुहार लगाई है कि उन्हें परेशान न करें। अगर उनके साथ कुछ होता है तो पूजा के चाचा, फूफा, स्वजन व ससुराल वाले इसके लिए जिम्मेदार होंगे।







Be First to Comment