Press "Enter" to skip to content

चाची-420 को रिमांड के बाद भेजा जेेल, अब पुलिस कर रहे बेटे की तलाश | Shivpuri News

शिवपुरी। किसानों से उधारी का माल लेकर भागने के बाद पकड़ी गई ठग चाची से तेंदुआ थाना पुलिस ने दस लाख रुपए कीमत का माल बरामद कर लिया है। रिमांड पूरी हो जाने पर शुक्रवार की शाम वापस न्यायालय में पेश किया, जहां से चाची को जेल भेज दिया गया है।
व्यापारी चाची नीलम जैन की गिरफ्तारी के बाद तेंदुआ थाना पुलिस ने 10 लाख रुपए कीमत का माल बरामद कर लिया था। तेंदुआ थाना प्रभारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी को कोर्ट से दो दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। महिला से पांच लाख रुपए का और माल बरामद हो गया है। कुल दस लाख रुपए का माल अभी तक बरामद हो चुका है। रिमांड पूरी होने पर शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे आरोपी को न्यायालय पेश किया जहां से उसे सर्किल जेल शिवपुरी भेज दिया है। महिला के आरोपी बेटे रिपुल जैन की तलाश जारी है। दूसरे आरोपी के पकड़े जाने के बाद और माल बरामद होने की उम्मीद है।
इधर, ठगी का शिकार हुए किसान शुक्रवार को एसपी ऑफिस पहुंच गए। महिला किसान रेखा जाटव ने बताया कि चाची नीलम जैन ने हमारा 1 लाख का चना खरीदा था। दो महीने बाद लौटाने की बात कही थी, आज तक एक चवन्नी नहीं दी। अब बच्चों को खिलाने के लिए कुछ नहीं बचा। दूसरी महिला किसान सीमा जाटव ने बताया कि चाची ने उनका डेढ़ लाख का चना खरीदा था।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!