शिवपुरी: जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मुड़खेड़ा टोल पर युवक पर दो भाइयों ने लाठियां और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया.
जानकारी के अनुसार छोटू गुर्जर पुत्र कला गुर्जर उम्र 22 साल निवासी ग्राम मुड़खेड़ा थाना सुभाषपुरा भैंसों के पास मोटरसाइकिल से जा रहा था. इसी दौरान जब वह मुड़खेड़ा टोल पर पहुंचा तो गांव के ही रहने वाले बांके गुर्जर और गिर्राज गुर्जर ने पुरानी रंजिस कर चलते कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला कर दिया. इसके बाद युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां पर उसका उपचार जारी है.







Be First to Comment