शिवपुरी जिले में “जाको राखे साइयां मार सके ना कोय” कहावत देखने को मिली है, जहां 20 दिन को मासूम बच्ची अपनी मां के साथ तेज रफ्तार चलती बाईक से रोड़ पर गिर गई। हादसे में मां गंभीर रूप से घायल हो गई। वही मासूम को खरोंच तक नहीं आई है।
जानकारी के अनुसार शिवपुरी जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के भदरौनी निवासी प्रज्ञा जाटव आज रविवार की सुबह 11 बजे अपने पति शेरू जाटव और 20 दिन की मासूम बच्ची एवं 3 वर्षीय बेटे के साथ बाईक से शिवपुरी ईलाज कराने आ रही थी। तभी भदरौनी के पास उसकी साड़ी बाईक की चैन में फंस गई। जिससे वह तेज रफ्तार बाइक से 20 दिन की मासूम बच्ची के साथ रोड़ पर गिर गई। और गंभीर रूप से घायल हो गई। वही मासूम बच्ची को खरोंच तक नहीं आई है। प्रज्ञा को उपचार हेतु शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका गंभीर हालत में उपचार जारी है।







Be First to Comment