Press "Enter" to skip to content

पोहरी के ग्राम उपसिल में शासकीय शिक्षक दो साथियों के साथ रात 1 बजे पहुँचे, ग्रामीणों ने बनाया बंधक, उपचुनाव को प्रभावित करने के आरोप / Shivpuri News

शिवपुरी की पोहरी जनपद की उपसिल पंचायत में उपचुनाव के चलते लागू आचार संहिता के बीच एक शासकीय शिक्षक और उसके साथियों द्वारा देर रात गांव में घुसने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। शनिवार देर रात करीब 1 बजे ग्रामीणों ने शिक्षक को बंधक बना लिया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक पोहरी छात्रावास में पदस्थ शासकीय शिक्षक हेमराज आदिवासी अपने दो साथियों देवेन्द्र आदिवासी और ऊदल आदिवासी के साथ बाइक पर सवार होकर रात एक बजे उपसिल गांव की आदिवासी बस्ती में पहुंचा था। ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षक हथियार से लैस थे और शराब के नशे में थे। उन्होंने चुनाव को प्रभावित करने की मंशा से गांव में प्रवेश किया था।

ग्रामीणों ने मौके पर ही तीनों को घेरकर रोका और हेमराज आदिवासी को बंधक बना लिया। इसके बाद रात 1 बजे पोहरी पुलिस को मौके पर बुलाया गया और तीनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

चूंकि 22 जुलाई को उपसिल पंचायत में मतदान होना है, इसलिए यह मामला चुनावी प्रक्रिया और आचार संहिता उल्लंघन के लिहाज से गंभीर माना जा रहा है।

पोहरी थाना में पदस्थ एसआई प्रकाश बुनकर का कहना है कि सूचना के बाद पुलिस गांव से शिक्षक हेमराज आदिवासी को लेकर थाने पहुंची थी। आगे की जानकारी पोहरी थाना प्रभारी देंगे, हालांकि जब इस मामले में पोहरी थाना प्रभारी नरेन्द्र कुशवाह से फोन पर बात करना चाही तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!