Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में दर्जनभर लोगों ने ऑटो चालक को पीटा, जान बचाने होटल में घुसे युवक को खींचकर बाहर निकालकर सड़क पर बेहरमी से पीटा / Shivpuri News

शिवपुरी के ग्वालियर बायपास पर शनिवार शाम ऑटो हटाने को लेकर हुए विवाद में एक ऑटो चालक के साथ एक दर्जन से ज्यादा लोगों ने जमकर मारपीट की। हमलावरों ने होटल के अंदर घुसकर युवक को बाहर खींचा और सड़क पर जमकर पीटा। घटना के बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए। रविवार सुबह मारपीट का वीडियो सामने आया है।

मारपीट की घटना फिजिकल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्वालियर बायपास स्थित एक मेडिकल स्टोर के पास हुई। सईसपुरा निवासी साहिल खान उम्र 21 साल ने पुलिस को बताया कि शनिवार शाम वो सवारियों को छोड़ने ग्वालियर बायपास पर पहुंचा था, तभी एक अन्य ऑटो वहां आया और उसमें सवार ऑटो चालक व उसके एक साथी ने ऑटो हटाने को कहा।

साहिल ने जब बताया कि वो सवारी से पैसे लेकर तुरंत हट जाएगा, तो इस बात पर विवाद बढ़ गया और दूसरे ऑटो चालक ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद उसने फोन कर अपने अन्य साथियों को बुला लिया। थोड़ी ही देर में एक दर्जन से ज्यादा लोग मौके पर आ गए और साहिल पर हमला कर दिया।

जान बचाने के लिए साहिल पास ही स्थित एक होटल में घुसा, लेकिन हमलावर होटल में भी घुस आए और उसे खींचकर बाहर लाए तथा सड़क पर बेरहमी से पीटा। साहिल ने इस मामले की शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि हमलावरों की पहचान कर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!