Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी के पीएचई परिसर में कार के ऊपर गिरा पेड़: मालिक ने प्रशासन से की मुआवजे की मांग, मड़ीखेड़ा बांध के 6 गेट खुले/ Shivpuri News

शिवपुरी में शुक्रवार सुबह शहर के फिजिकल क्षेत्र स्थित पीएचई विभाग की परिषद में अचानक एक पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से विभाग की बाउंड्रीवाल को नुकसान पहुंचा, साथ ही पास में खड़ी एक कार भी इसकी चपेट में आ गई।

जानकारी के मुताबिक पेड़ भरत गोयल की कार पर जा गिरा, जिससे कार को काफी नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही कि घटना के समय आसपास कोई राहगीर मौजूद नहीं था, वरना जनहानि हो सकती थी। यह मार्ग शहर के व्यस्ततम मार्गों में से एक माना जाता है।

कार मालिक ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की
घटना के बाद सड़क पर लंबे समय तक ट्रैफिक जाम लगा रहा। कार मालिक भरत गोयल ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुराने और भारी पेड़ों की समय रहते छंटाई न होने से इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं।

इधर बारिश के बढ़ते दबाव के चलते मड़ीखेड़ा स्थित अटल सागर बांध के 6 गेट शुक्रवार दोपहर 12 बजे खोल दिए गए। जल संसाधन विभाग के अनुसार, गेटों से लगभग 377 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है, जो बिजली उत्पादन के साथ जल स्तर नियंत्रण के लिए किया जा रहा है। बांध से पानी छोड़े जाने की सूचना के बाद सिंध नदी के किनारे बसे ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। विभाग लगातार जल स्तर पर निगरानी रखे हुए है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!