Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में मोमोस ठेले बाले युवक से चार युवकों ने की मारपीट, कट्टे से फायरिंग, दो गिरफ्तार, दो नाबालिग हिरासत में / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले में स्थित करैरा कस्बे में मोमोस बेचकर अपनी रोजी-रोटी चलाने वाले एक युवक पर चार लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने न केवल लात-घूंसों से मारपीट की, बल्कि कट्टे से फायरिंग भी की। हालांकि सौभाग्य से कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। स्थानीय पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मामला सुलझ गया है और सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं।

पीड़ित लाखन सिंह रावत ने बताया कि वह हाई स्कूल के पास मोमोस का ठेला लगाता है। 16 जुलाई को गांव के शीलू रावत से ठेले को लेकर विवाद हुआ था। अगले दिन शीलू अपने तीन साथियों के साथ आया। इनमें आशीष रावत, जहीर खान और दो नाबालिग शामिल थे। सभी ने लाखन पर लात-घूंसों से हमला किया। इस दौरान आशीष रावत ने कट्टे से तीन फायर किए। आरोपी जब भाग रहे थे तभी ग्रामीणों ने एक नाबालिग आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर करही मंडी रेस्ट हाउस के पीछे से आरोपियों को पकड़ा। आशीष रावत और जहीर खान को गिरफ्तार किया गया है। वहीं दो नाबालिग को पुलिस ने अभिरक्षा में लिया है। आशीष रावत से 315 बोर का देशी कट्टा और तीन जिंदा राउंड बरामद हुए हैं। पुलिस ने लाखन सिंह की शिकायत पर धारा 110, 115(2), 296, 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। आशीष रावत पर आर्म्स एक्ट की धारा 25/27 का भी इजाफा किया गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!