,

करौंदी कॉलोनी में लोगों ने मगरमच्छ को गोद में उठाकर पीठ थपथपाई, वन विभाग ने किया रेस्क्यू / Shivpuri News

शिवपुरी के वार्ड 36 की करौंदी कॉलोनी में मंगलवार रात एक मगरमच्छ नजर आया। रात 9 बजे उसे दिखने के लिए कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोगों ने इस खतरनाक स्थिति को हल्के में लेते हुए मगरमच्छ के साथ वीडियो बनाए। कुछ ने उसकी पीठ थपथपाई और कुछ ने गोद में उठा लिया।

सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम ने मगरमच्छ को सुरक्षित कब्जे में ले लिया। वन विभाग के अनुसार मगरमच्छ को माधव नेशनल पार्क की सांख्य सागर झील में छोड़ा जाएगा।