शिवपुरी: जिले के पिछोर में श्रावण मास में लगाया जाने वाले पारंपरिक श्रावण मेले का आयोजन इस साल नहीं किया जाएगा। मेले के आयोजन को लेकर नगर परिषद पिछोर में विरोध के स्थिती निर्मित हो गई। दस पार्षदों ने इसका विरोध किया।
उल्लेखनीय है कि पिछोर नगर परिषद द्वारा हर साल श्रावण मास के मेले का आयोजन किया जाता है। इस साल भी उक्त मेले के आयोजन के संबंध में परिषद की बैठक आयोजन किया गया, परंतु परिषद के 15 पार्षदों में से दस पार्षद उक्त मेले के आयोजन के पक्ष में नहीं थे। उक्त पार्षदों का कहना था कि वर्ष 2023-24 में श्रावण मास के मेले के दौरान परिषद को आय से अधिक व्यय हुआ था। ऐसे में उक्त अपव्यय को रोकने के लिए मेले का आयोजन नहीं किया जाना चाहिए। मंगलवार को नगर परिषद अध्यक्ष सविता विकास पाठक ने एक प्रेस कान्फ्रेंस करते हुए बताया कि वह व चार अन्य पार्षद चाहते थे कि श्रावण मास का मेला पिछोर का पारंपरिक मेला है। इस मेले से पिछोरवासियों की आस्था जुड़ी हुई है। ऐसे में मेले का आयोजन हमेशा की तरह नगर परिषद ही कराए, परंतु दस पार्षदों ने इसका विरोध करते हुए इसे अपव्यय बताया। ऐसे में इस बात नगर परिषद इस साल मेले का आयोजन नहीं कर रही है।







Be First to Comment