Press "Enter" to skip to content

UP से महाराष्ट्र जा रही वैन में तेज रफ्तार गाड़ी ने मारी कट, वैन में सवार 6 यात्री घायल, 2 गंभीर / Shivpuri News

शिवपुरी के एनएच 46 पर पनवारी स्थित गुरु कृपा होटल के पास एक वैन बेकाबू होकर पलट गई। हादसे के वक्त वैन में कुल 6 लोग सवार थे। घटना मंगलवार सुबह कोलारस थाना क्षेत्र में हुई। सूचना मिलते ही कोलारस पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक उपचार के लिए कोलारस के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।

हादसे के समय वैन यूपी से महाराष्ट्र जा रही थी। गाड़ी में सवार गंगा बाई और श्रीराम नाम के व्यक्ति को गंभीर चोट आई है। जबकि अन्य चार लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं।

ड्राइवर लल्लू राम ने बताया कि सभी उन्नाव जिले के पूर्वा गांव से महाराष्ट्र के लिए जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने अचानक कट मार दी। इससे वैन का संतुलन बिगड़ गया और वो सड़क पर पलट गई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!