शिवपुरी: जिले के गोपालपुर गांव के सरपंच और सचिव पर कुटीर के बदले 10 हजार लेने के आरोप ग्रामीणों ने लगाए है. साथ ही गाँव की टंकी भी चालू नहीं हुईं है. जिसकी राशि तीन से चार लाख रुपये गवन करने के आरोप भी लगाए है.
जानकारी के अनुसार मोतीलाल जाटव निवासी ग्राम गोपालपुर ने बताया कि गोपालपुर गांव के सरपंच नरेश चौहान एवं सचिव नाथू सिंह धाकड़ द्वारा ग्रामीणों से 10 हजार कुटीर के बदले लिए गए है इसके बाबजूद आज दिनांक तक कुटीर नहीं मिली है. साथ ही गांव में टंकी बनी हुई है. जोकि चालू नहीं है जिसकी राशि तीन से चार लाख रूपए निकाल कर खुर्द बुर्द कर दी है. जिसकी जाँच एसडीएम द्वारा की गई थी. जांच में यह सत्य पाया गया था. लेकिन आज दिनांक तक सरपंच एवं सचिव पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है. ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत कर राशि वापस दिलवाने की मांग की है. साथ ही सरपंच व सचिव पर ठोस कार्रवाई करने की मांग की है.







Be First to Comment