,

सतनबाड़ा खेरे बाले हनुमान मंदिर के बाबा कमलदास सैन पर कार्रवाई की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में ग्रामीणों का प्रदर्शन / Shivpuri News

शिवपुरी: सतनबाड़ा स्थित खेरे वाले हनुमान मंदिर के बाबा कमलदास सैन पर ग्रामीणों ने कार्रवाई को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है.

जानकारी के अनुसार रामवती आदिवासी ने बताया कि सतनवाड़ा स्थित खेरे वाले हनुमान मंदिर के बाबा कमल दास सैन द्वारा दर्शन करने बाले ग्रामीणों के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है. साथ ही राधा कुंड में नहाने से रोका जाता है.

बता दें कि कुछ दिनों पहले एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें बाबा महिलाओं में डंडा मारते हुए दिखाई दे रहा है. थाने पर सुनवाई न होने के बाद आज ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां ग्रामीणों ने बाबा पर ठोस कार्रवाई करने की मांग की है.