शिवपुरी के कोलारस क्षेत्र मे हुई एक व्यक्ति की मौत के मामले में नया मोड़ आया है। सोमवार को आरोपी विनोद जाटव की मां कुसुम जाटव ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर बेटे को झूठा फंसाए जाने की बात कही।
कुसुम के मुताबिक, अनिल जाटव पर पहले से ही बिजली तार चोरी के 8 मामले दर्ज हैं। 7 जुलाई को अनिल गोरा टीला में 11 केवी के बिजली खंभे पर तार काटने के दौरान करंट लगने से घायल हो गया। उसके साथी रामपाल लोधी और बृजेंद्र लोधी उसे मेडिकल कॉलेज ले गए। अगले दिन अनिल की मौत हो गई।
उन्होंने कहा कि विनोद कोलारस में बिल्डिंग रिपेयरिंग का काम करता है। तीन-चार साल पहले अनिल ने उसकी दुकान पर काम किया था। घटना के बाद रामपाल ने विनोद को फोन कर सूचना दी। विनोद ने अनिल के परिवार को जानकारी दी।
कुसुम का आरोप है कि अनिल के परिजन और एक संगठन के पदाधिकारी 3 लाख रुपए मांग रहे थे। रकम नहीं मिलने पर विनोद का नाम एफआईआर में जोड़ दिया गया। उन्होंने विनोद के मोबाइल की सीडीआर रिपोर्ट और लोकेशन की जांच की मांग की है। साथ ही जांच पूरी होने तक विनोद की गिरफ्तारी रोकने की अपील की।

शिवपुरी में आरोपी की मां का दावा- बेटा निर्दोष: हमसे 3 लाख की रंगदारी मांगी गई थी, बिजली तार चुराने में हुई थी युवक की मौत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- ऑनलाइन टास्क के नाम पर 4.32 लाख की ठगी: टेलीग्राम-व्हाट्सएप ग्रुप से युवक को फंसाया, क्रेडिट स्कोर सुधारने के नाम पर मांगे 3 लाख / Shivpuri News
- करैरा में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 19000 किलो गुड़ लहान नष्ट, 120 लीटर कच्ची शराब जब्त / Shivpuri News
- रिछाई मोड़ पर शादी में जा रहा लोडिंग वाहन पलटा, 12 घायल, 2 साल की मासूम भी शामिल / Shivpuri News
- खनियांधाना अतिक्रमण हटाने गई नगर परिषद टीम पर हमला जातिसूचक गालियां देकर शासकीय कार्य में डाली बाधा / Shivpuri News
- बोर्ड परीक्षा: 258 परीक्षार्थी नहीं पहुंचे 12 वी के कैमिस्ट्री-इतिहास सहित 6 विषयों का प्रश्नपत्र हल करने / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment