शिवपुरी: शहर के ग्वालियर बायपास पर आज यातायात पुलिस एवं न्यायालय द्वारा मोबाइल कोर्ट लगाकर बिना हेलमेट, तीन सवारी, ओवरलोडिंग वाहन चैक कर चालान किया गया.
यातायात थाना प्रभारी रणवीर सिंह यादव ने बताया की 13 जुलाई 2025 को ग्वालियर बायपास पर न्यायालय द्वारा मोबाइल कोर्ट लगाया गया जिसमें रिचा सिंह राजावत जेएमएफसी एवं निहारिका सिंह व्यास जेएमएफसी उपस्थिति रही। न्यायालय द्वारा ग्वालियर बायपास चेकिंग स्थल पर ही बिना हेलमेट, तीन सवारी, ओवरलोडिंग, बिना नंबर प्लेट 23 वाहनों पर कार्रवाई कर 14800 रुपए समन शुल्क वसूला गया। एवं 08 वाहन जिन्होंने जुर्माना नहीं करवाया उन्हें जप्त कर न्यायालय में पेश किया जाएगा। जिसमें एक 16 साल का नाबालिक बच्चा कुलदीप रावत पुत्र अशोक रावत निवासी नमो नगर भी है जो तीन सवारी बिठाकर वाहन चल रहा था उसका भी वाहन जप्त किया गया है एवं न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
इस चेकिंग के दौरान यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव,सूबेदार नीतू अवस्थी ,सूबेदार प्रियंका घोष ,यातायात थाने का बल एवं कोतवाली थाने का बल उपस्थित था।







Be First to Comment