शिवपुरी: शहर के कमलागंज में बाइक की पंचर बनवाने पैदल जा रहे 2 सगे भाइयों में कार चालक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर मारने के बाद दोनों को घसीटते हुए ले गया. परिजनों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया हैं. जहां पर उनका उपचार जारी है.
जानकारी के अनुसार कय्यूम खान निवासी कमलागंज ने बताया कि दोनों बेटे अयान खान उम्र 15 साल और अलशेफ खान उम्र 13 साल बाइक की पंचर बनवाने पैदल जा रहे थे. इसी दौरान कमलागंज में पीछे से तेज रफ्तार कार चालक ने दोनों को जोरदार टक्कर मारकर घसीटते ले गया. जिसके बाद दोनों भाइयों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां पर दोनों का उपचार जारी है.







Be First to Comment