Press "Enter" to skip to content

ग्रामीणों की 60 भैंसे जंगल में ले गए बदमाश, पुलिस-ग्रामीणों ने सर्चिंग कर अधिकांश को बचाया, 7 भैंसों का अब भी नहीं लगा सुराग / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के पोहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत अगर्रा में गुरुवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब अज्ञात बदमाशों का एक गिरोह गांव की करीब 50 से 60 भैंसों को पराशरी के जंगलों की ओर हांक ले गया। घटना की जानकारी चरवाहे विरन आदिवासी ने ग्रामीणों को दी, जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना पोहरी थाना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम और ग्रामीण बड़ी संख्या में जंगल में उतरे और करीब 15 किलोमीटर तक पैदल भैंसों की तलाश की। दबाव बढ़ता देख बदमाश भैंसों को जंगल में ही छोड़कर भाग निकले। पुलिस और ग्रामीणों ने देर रात तक चलाए गए सर्च अभियान में अधिकांश भैंसों को बरामद कर गांव वापस ले आए।

हालांकि, इस दौरान ग्रामीण सुरेन्द्र धाकड़ की तीन और जगदीश धाकड़ की चार भैंसों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है।

गौरतलब है कि पोहरी अनुविभाग क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। गिरोह जंगल के रास्ते भैंसों को ले जाकर श्योपुर जिले की सीमा में प्रवेश कर जाते हैं। कई बार पुलिस और ग्रामीणों की ऐसे गिरोह से मुठभेड़ भी हो चुकी है, लेकिन गिरोह अब तक पकड़ा नहीं गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!