शिवपुरी शहर के हृदयस्थल और विधायक निवास के आस-पास चोरों ने बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया है। बीती रात चोरों ने रेडिएंट कॉलेज सहित कई प्रतिष्ठानों को निशाना बनाते हुए एयर कंडीशनर (AC) के महंगे कॉपर वायर और पाइपिंग उड़ा लिए।
रेडिएंट कॉलेज के संचालक शाहिद खान ने बताया कि हमारे संस्थान के ऊपर छत पर उनके और चोला मंडलम सहित कई अन्य व्यावसायिक संस्थानों के ऐसी यूनिट्स लगे हुए हैं । बीते कुछ दिनों में कई AC यूनिट्स के कवर काटकर अंदर से कॉपर पाइपिंग और वायरिंग निकाली गई है। घटना अचानक AC बंद होने के बाद सामने आई। जिसे लेकर थाने में भी कुछ लोगों द्वारा सूचना दी गई है।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि रात के समय कुछ संदिग्ध लोग इलाके में घूमते देखे गए थे। हालांकि अभी तक CCTV फुटेज की पुष्टि नहीं हो सकी है।
यह मामला इसलिए और भी चौंकाने वाला है क्योंकि घटनास्थल शिवपुरी विधायक निवास के बेहद पास है। इससे स्थानीय प्रशासन और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों में भय और रोष दोनों का माहौल है।







Be First to Comment