Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में रपटे को पार करने की कोशिश में हादसा: उफनते नाले में बाइक समेत बह गया युवक, तैरकर बचाई जान / Shivpuri News

शिवपुरी के पोहरी अनुविभाग के गूगरीपुरा गांव में मंगलवार शाम को तीन युवक बाइक लेकर उफनते नाले को पार करने की कोशिश कर रहे थे। तेज बहाव के कारण एक युवक बाइक समेत बह गया। युवक को तैरना आता था, जिससे उसकी जान बच गई। मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना लिया, जो बुधवार को सोशल मीडिया पर सामने आया है।

जिले में इस साल बारिश का आंकड़ा पिछले साल की तुलना में 1.6 गुना ज्यादा है। 1 जून से 8 जुलाई तक 17.5 इंच औसत बारिश दर्ज की गई है। पिछले साल इसी अवधि में 11 इंच बारिश हुई थी। भू-अभिलेख अधीक्षक के अनुसार, जिले की सामान्य औसत बारिश 32 इंच है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!