Press "Enter" to skip to content

बलात्कार के झूठे केस में फसाने, 5 बीघा ज़मीन को हड़पने के लगाए आरोप, कलेक्ट्रेट में रोरोकर की न्याय की मांग / Shivpuri News

शिवपुरी: बलात्कार के झूठे केस में फसाने एवं जबरदस्ती 5 बीघा जमीन हड़पने एवं अमोला थाना प्रभारी अंशुल गुप्ता पर रिपोर्ट ना लिखने के आरोप लगाए.

बता दें की बाबूलाल पाल के पुत्र राकेश पाल पर जीतेन्द्र लोधी (शिक्षक) ने अपनी पत्नि से झूठा बलात्कार का प्रकरण दर्ज कराकर बाबूलाल पाल की 05 बीघा भूमि पर जबरन कब्जा कराकर मूंगफली की फसल की बोवनी कर दी गई है फसल एवं खेत जातने से मना करने पर जीतेन्द्र लोधी (शिक्षक), इमरत लोधी, नारायण लोधी, राजेन्द्र लोधी, मायाराम लोधी, खैमू लोधी, बालू लोधी, दमरू लोधी, पप्पू लाधी, कमलेश लोधी, महेश लोधी, सोनू लोधी, मुकेश लोधी, दयाराम लोधी के द्वारा बाबूलाल पाल एवं उसके भाई एवं अन्य लोगों के लाठी डंडों से मारपीट की जिसकी रिपोर्ट अमोला थाने पर करने गए तो थाना प्रभारी अंशुल गुप्ता के ‌द्वारा उल्टा बाबूलाल पाल के साथियों में एक को थाने में बंद कर दिया और धुतकार कर थाने में भगा दिया।
उक्त अंशुल गुप्ता पर कार्यवाही कर बाबूलाल पाल की खेतों को उक्त लोगों से कब्जा मुक्त कराकर वापिस दिलाकार अंशुल गुप्ता के खिलाफ विभागीय जांच कराई जाकर निलंबन की मांग की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!