,

बामोरकला में खेत पर काम करते समय तारफेंसिंग की चपेट में आए पूर्व सरपंच की मौत / Shivpuri News

शिवपुरी के रन्नौद थाना क्षेत्र के बामोरकला गांव में मंगलवार को एक किसान की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान बेनिप्रसाद मिश्रा उम्र 52 साल के रूप में हुई है। वो बामोरकला गांव के पूर्व सरपंच थे।

बेनिप्रसाद सुबह साढ़े 7 बजे अपने खेत पर गए थे। खेत की तारफेंसिंग में अज्ञात कारणों से करंट फैल गया था। काम करते समय वे करंट की चपेट में आ गए। परिजनों को घटना की जानकारी करीब 9 बजे मिली।

परिजन तुरंत उन्हें कोलारस के स्वास्थ्य केंद्र ले गए। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।