शिवपुरी: जिले के कोलारस कस्बे के इंदिरा कॉलोनी में रहने वाले मजदूर का शव आज परिजनों को मेडिकल कॉलेज में मिला. इसके बाद परिजनों ने एसपी ऑफिस पहुंचकर ठेकेदार पर एफआईआर की मांग की है.
जानकारी के अनुसार साहब सिंह जाटव ने जानकारी देते हुए बताया कि अनिल कुमार जाटव पुत्र बाबूलाल जाटव उम्र 34 साल निवासी इंदिरा कॉलोनी थाना कोलारस विनोद ठेकेदार के साथ मजदूरी का काम करता था. इसी क्रम में कल सुबह से वह मजदूरी करने गया हुआ था और शाम को फोन करके सूचना दी गई थी कि कल सुबह तक घर पर आ पाऊंगा. इसके बाद विनोद ठेकेदार का फोन आया कि अनिल जाटव मेडिकल अस्पताल में भर्ती हैं आप लोग आ जाओ और कहां गया कि उसे कुछ नहीं हुआ हैं. जब परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में जाकर देखा तो अनिल जाटव का शव उन्हें मिला. जिसके बाद परिजन एसपी ऑफिस पहुंचे जहां उन्होंने ठेकेदार विनोद पर हत्या के आरोप लगाए हैं और एफआईआर की मांग पर अड़े हुए है. साहब सिंह जाटव ने बताया कि सीसीटीवी में जब चैक किया गया तो चार लोग संदिग्ध दिखाई दिए.







Be First to Comment