Press "Enter" to skip to content

इंदरगढ़ के रोजगार सहायक पर मृत ग्रामीणों के नाम से शौचालय की राशि निकालने और हड़पने के आरोप, कलेक्टर से शिकायत / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के ग्राम पंचायत इंदरगढ़ में रोजगार सहायक द्वारा मृत ग्रामीणों के नाम शौचालय की राशि निकालकर हड़पने का मामला सामने आया हैं. जिसकी शिकायत आज कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में कलेक्टर से कर रोजगार सहायक पर कार्रवाई की मांग की हैं.

जानकारी के अनुसार ताराचंद धाकड़ निवासी ग्राम इंदरगढ़ शिवपुरी ने बताया कि ग्राम पंचायत इंदरगढ़ में मृत ग्रामीणों के नाम से शौचालय की राशि 12 हजार निकाल कर हड़प ली है. जबकि व्यक्ति मृत हो चुका हैं और मौके पर शौचालय नहीं बनी है. ऐसे में रोजगार सहायक ने कई ग्रामीणों के नाम शासकीय राशि हड़प ली है. जिसकी शिकायत आज शिकायतकर्ता ने कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में कलेक्टर कर रोजगार सहायक नरेंद्र धाकड़ पर दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!